गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017

गज़ल

आज मेरे दीवानेपन से थोड़ा प्यार चुरा लेना।
हरियाले मधुबन में जाकर एक गुलाब चुरा लेना।।

दर्द-ए-मुहब्बत भूल भी जाना,सूखे फूल गिरा देना।
हरियाले मधुबन में जाकर एक गुलाब चुरा लेना।।

प्यार जिन्दगी,प्यार बन्दगी,प्यार से दामन भर लेना।
आज मेरे दीवानेपन से थोड़ा प्यार चुरा लेना।।

झूठी हँसी हंसने वालों को खुलकर आज हँसा देना।
हरियाले मधुबन में जाकर एक गुलाब चुरा लेना।।

आज मेरे दीवानेपन से थोड़ा प्यार चुरा लेना।
हरियाले मधुबन में जाकर एक गुलाब चुरा लेना।।

                   रश्मि बरनवाल "कृति"

3 टिप्‍पणियां: